भारतीय मजदूर संघ" मजदूरों को सहायता करने बालो का विश्वकर्मा जयंती पर करेगा सम्मान

"भारतीय मजदूर संघ" मजदूरों को सहायता करने बालो का विश्वकर्मा जयंती पर करेगा सम्मान     


 


भारतीय मज़दूर संघ जिला ग्वालियर 17 सितम्बर को राष्ट्रीय श्रम दिवस (श्री विश्वकर्मा जयंती) नदीगेट स्थित विद्या भारती संस्थान में मनायेगा, प्रेस विज्ञप्ति में जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ जिला ग्वालियर से सम्बद्ध सभी यूनियन/संगठन अपने अपने स्तर पर प्रातः 11 से 1:30 बजे तक सीमित संख्या में कार्यक्रम आयोजित करेंगें। दोपहर 1:30 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए शोसल डिस्टेंसिंग के साथ 17 सितम्बर 2020 को दोपहर 2 बजे से नदीगेट स्थित विद्या भारती संस्थान में राष्ट्रीय श्रम दिवस ( श्री विश्वकर्मा जयंती) मनायेगा। इसमें लोकडॉउन में जिन लोगों/ संस्था ने मज़दूरों की सहायता की है उनको सम्मानित किया जाएगा एवं मज़दूरों को जागरूक किया जाएगा , भारतीय मजदूर संघ का जिला स्तर का अधिकृत कार्यक्रम सिर्फ विद्या भारती संस्थान में ही रखा गया है और कहीं नहीं अतः सभी सम्बद्ध यूनियन के पदाधिकारी दोपहर 1:30 बजे तक विद्या भारती संस्थान में अवश्य पधारने का कष्ट करें क्योंकि प्रदेश के निर्देशानुसार सभी संगठन/पदाधिकारियों के नाम व मोबाइल नम्बर रजिस्टर में दर्ज होना है व प्रदेश में भेजे जाना है ।


 


   सुरेन्द्र सिंह भदौरिया


       जिला महामंत्री


भारतीय मज़दूर संघ ग्वालियर 


     9826246898