सेंवढ़ा पंजाब नेशनल बैंक में आधार नंबर लिंक न होने से, परेशानी का सामना कर रहे सैंकड़ो किसान

सेंवढ़ा पंजाब नेशनल बैंक में आधार नंबर लिंक न होने से, परेशानी का सामना कर रहे सैंकड़ो किसान


 


                चंबल आचरण


           शैलेन्द्र सिंह कुशवाह 


 



दतिया/सेवड़ा 20 अगस्त 20। सेवड़ा कस्बे में संचालित पीएनबी शाखा में आधार नंबर लिंक करने की मशीन लगभग 6 महिनों से खराब पड़ी है मशीन का खराब होना लोगों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है खासकर वृद्ध लोगों के लिए जो ग्रामीण अंचलों से परेशानी का सामना करते हुए सेवाड़ा कस्बे की पीएनबी शाखा पर पहुंचते हैं वहां पर पता चलता है कि आधार लिंक नहीं हो रहा है इसलिए आपकी राशि नहीं निकाली जा सकती है जिसके कारण वृद्ध जनों एवं किसानों को बहुत बड़ी बाधा उत्पन्न हो रही है सैकड़ों लोगों के खाते आधार नंबर से लिंक न होने पर ग्रामीण क्षेत्र की कियोस्क सेंटर से लेनदेन न होने के कारण कई महीनों से बैंक के चक्कर लगा रहे है।