सेंवढा अनुभाग के डीपार थाने की पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग, काटे चालान

सेंवढा अनुभाग के डीपार थाने की पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग, काटे चालान


 


                           चंबल आचरण


                      शैलेन्द्र सिंह कुशवाह



 दतिया/सेवड़ा 20 अगस्त 20। जिले में लगातार हो रही चोरी की बारदातो को लेकर पुलिस अधीक्षक दतिया अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति व सेंवढ़ा एस डीओपी आर. एस. राठौर के आदेशानुसार सेंवढा अनुभाग में भी सुबह शाम की पाली में सघन चेकिंग थाना प्रभारियों के द्वारा चलाई जा रही है। बुधवार को सेंवढा अनुभाग के डीपार थाना में थाना प्रभारी परमानंद शर्मा के द्वारा सेंवढा ग्वालियर मुख्य मार्ग पर करीब दो घंटे वाहनों की संघन चेकिंग की गई। जिसमें करीब तीन दर्जन से अधिक वाहनों के कागजात चेक किये गए। वही आवश्यक कागजात न होने पर करीब 10 चालान काटे गए जिनसे करीब ढाई हजार रुपये बसूल किया गया। डी पार थाना प्रभारी परमानन्द शर्मा ने यात्रियों से अपील की है जब भी घरों निकले मास्क जरूर लगायें।