नायब तहसीलदार कल्पना कुशवाह ने बिना मास्क लगाये घूम रहे मोटरसाइकिल चालकों पर लगाया जुर्माना

नायब तहसीलदार कल्पना कुशवाह ने बिना मास्क लगाये घूम रहे मोटरसाइकिल चालकों पर लगाया जुर्माना


                         


                         सेवड़ा संवाददात


                       शैलेन्द्र सिंह कुशवाह 


 



सेवड़ा 19 अगस्त। लॉकडाउन भले ही धीरे-धीरे खत्म हो रहा है लेकिन लोगों को जागरूक बनाए रखने के लिए अधिकारियों द्वारा शक्ति भक्ति जा रही है इसी के चलते आज सेवड़ा नयाब तहसीलदार कल्पना कुशवाह ने सेंवढ़ा बस स्टैंड पर जाकर बगैर मास्क लगाए घूम रहे लोगों पर जुर्माना लगाया। कोरोना बीमारी के चलते लोगों को समझाइश दी गई है कि कोई भी व्यक्ति घर से निकले तो मास्क लगाकर ही निकले। नायब तहसीलदार का कहना है कि बिना मास्क लगाये कोई भी व्यक्ति बाजार में प्रवेश न करें अन्यथा उस पर जुर्माना लगाया जायेगा। तहसील कार्यालय में भी नायब तहसीलदार कल्पना कुशवाह द्वारा लोगों को मास्क लगाने को लेकर जोर दिया जा रहा है बिना मास्क लगाये तहसील कार्यालय में प्रवेश न करें।