जनता अगेस्ट करप्शन की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन संपन्न
*सिंगरौली:-* स्वैच्छिक सामाजिक संगठन जनता अगेस्ट करप्शन जो आज पूरे भारतवर्ष में भ्रष्टाचार के खिलाफ निष्पक्ष रूप से पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सामाजिक दृष्टिकोण से समाज हित में लड़ाई लड़ने के लिए समर्पित है।कतिपय कारण बस पहले की प्रदेश कार्यकारणी को भंग कर दिया गया था जिसकी वजह संगठन का कार्य प्रभावित हो रहा था इसके दृष्टिगत तत्काल नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तत्वावधान में किया गया। प्रदेश कार्यकारणी के पुनर्गठन उपरांत कार्यकारणी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शिवप्रकाश श्रीमाली जी का मनोनयन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मनोनयन होने के ठीक बाद ही संगठन के कार्य प्रभावित ना हों इस दृष्टिकोण से प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष के मौजूदगी में वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार सहित जनता अगेस्ट करप्शन के मार्गदर्शक स्वरूपनारायण द्विवेदी द्वारा तत्काल संगठन हित का ध्यान रखते हुए अपने प्रस्ताव के माध्यम से एक तात्कालिक बैठक का आयोजन करवाये जाने का निर्णय लिया गया।इस बैठक में मार्गदर्शक द्वारा सुझाव के तौर पर सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया कि संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहे सभी सम्मानीय पदाधिकारींयो को पुनः से बहाल करते हुए उन्हे संगठन की जिम्मेदारियाँ सौंपी जाये।ताकि संगठनात्मक गतिविधियाँ बिल्कुल प्रभावित ना हों। तत्पश्चात पुनर्गठन कार्यकारिणी की इस बैठक प्रक्रिया में समस्त सक्रिय पदाधिकारियों के सुझाव आमंत्रित किये गये और उनके द्वारा संगठन हित में प्राप्त सुझाव पर अमल करते हुए पूरी कमेटी द्वारा संगठन के प्रति संकल्पित भाव से कार्य करने का फैसला लिया गया।शेष कार्यकारणी विस्तार अगले आगामी बैठक में किये जाने का फैसला लिया गया।
उक्त बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार,समाजसेवी एवं जनता अगेस्ट करप्शन के मार्गदर्शक स्वरूपनारायण द्विवेदी के मौजूदगी में संपन्न कराया गया।
जनता अगेस्ट करप्शन के प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष शिवप्रकाश श्रीमाली जी के मार्गदर्शन में बैठक आयोजन का सफल संचालन अम्बरीश पाठक द्वारा एवं आभार राजेश चौहान द्वारा किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में जनता अगेस्ट करप्शन के मध्य प्रदेश पदाधिकारी- श्रीमती प्रीती झा,विनीत नेमा,संदीप शुक्ला, कोमल चंद गुप्ता,सुनील मिश्रा, राजेश चौहान,अम्बरीश पाठक सहित इत्यादि प्रदेश पदाधिकारियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।