मेहगांव के पूर्व विधायक ओ पी एस भदौरिया ने रौन में बांटे  सैनिटाइज/मास्क


मेहगांव के पूर्व विधायक ओ पी एस भदौरिया ने रौन में बांटे  सैनिटाइज/मास्


                        
           संजय सिंह राजावत-रौन 
                   चंबल आचरण


 भिण्ड रौन 15 अप्रैल 20 विधानसभा मेहगांव के लोकप्रिय पूर्व विधायक ओपी एस भदौरिया जी के द्वारा रौन क्षेत्र में सैनिटाइजर एवं मास्क बांटे गए पूर्व विधायक ओपी एस भदौरिया के द्वारा जनसेवा का निर्वाहन करते हुए जनता के बीच पहुंचकर सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए आम लोगों को मास्क एवं सैनिटाइजर बांटते हुए भदौरिया जी आम लोगों को कोरोना महामारी के संदर्भ में भारत सरकार द्वारा जो गाइडलाइन जारी की है उसे लोगों को बताया एवं लॉक डॉन का पालन करते हुए घर में रहने की अपील की गई है 
श्री भदौरिया जी के द्वारा मेहगांव के अलावा रौन क्षेत्र में भी जनसेवा का कार्य किया जा रहा है भदोरिया जी एवं भदौरिया जी की टीम के द्वारा क्षेत्र के ऐसे गरीब मजदूरों को भी चिन्हित कर उन्हें निशुल्क राशन दिया जा रहा है जो लोग  लॉकडॉन के चलते मजदूरी करने ना जाकर लॉक डॉन का पालन कर रहे हैं जिससे गरीब मजदूरों की स्थिति खराब हो गई मजदूरों की स्थिति को देखते हुए निशुल्क राशन की व्यवस्था की जा रही है