कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या थाना मौ का मामला पुलिस जांच में जुटी,देवीपुरा की घटन
महिला की लकड़ी से हत्या, जमीन पर मिली लाश
-मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताडऩा का आरोप,
भिण्ड/मौ 25 फरवरी 20। मौ थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा (निवाडी) निवासी महिला की ससुराल पक्ष ने दहेज प्रताडऩा के चलते उसकी हत्या कर दी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया महिला ने फांसी नहीं लगाई किसी ने गलत जाकारी दी है, उसकी परिजनों ने हत्या कर दी है वहीं मायके पक्ष पर ने आरोप लगाते हुए बताया दहेज प्रताडऩा के चलते महिला की हत्या की गई है। महिला ने शाम को खाना बनाया जिसके बाद उसका झगडा हुआ और ससुरालीजनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया पूनम पत्नी देवेन्द्र कुशवाहा उम्र 26 वर्ष ने शाम के वक्त खाना बनाया, जिसके बाद उनका झगडा हुआ होगा और ससुराल पक्ष के लोगो ने उसके कान में लकडी से उसकी हत्या कर दी।मामले में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। मायके पक्ष मौके पर पहुंचे और दहेज प्रताडऩा के चलते उसकी हत्या कर दी है। मृतिका के दो बच्चे हैं भूमित उम्र 4 वर्ष, दूसरा लता उर्फ हिमांशी उम्र 11 माह की हे।