राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 19-21 जनवरी 2020 


राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 19-21 जनवरी 2020


ग्वालियर! दिनांक 17.01.2020 मिषन संचालक, एन.एच.एम. भोपाल के पत्र क्रमांक-7/ टीकाकरण/2019/670 भोपाल, दिनांक 24.10.2019 द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का एक मात्र चरण दिनांक 19.01.2020 से 21.01.2020 तक प्रदेष के समस्त जिलों में चलाया जावेगा।
ग्वालियर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान श्री अनुराग चैधरी, आई.ए.एस.कलेक्टर, जिला ग्वालियर के निर्देशन व डाॅ.मुदृल सक्सैना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। 
इस अभियान के अन्तर्गत 19 जनवरी 2020 रविवार को पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत जन्म से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की ‘‘दो बूंद’’ खुराक पिलाई जावेगी। इस अभियान में 3.5 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलवाई जावेगी। इसके लिये जिले भर में 2345 बूथ बनाये गये है, जिसमें 129 सी टीम शामिल है, इसके अलावा 105 ट्रांजिट बूथ द्वारा हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्डो, प्रमुख चैराहो इत्यादि पर एवं 15 मोबाईल टीम के माध्यम से घूमंतू जातियों, सडक निर्माण, क्रेशर, ईट-भट्टो इत्यादि माइग्रेट्री जनसंख्या में पोलियो की दवा पिलाई जावेगी। इस अभियान में करीब 5000 कर्मचारी व 250 सुपरवायजर की ड्यूटी लगाई गई है इसके अतिरिक्त जिला स्तर से प्रत्येक विकासखण्ड एवं शहरी क्षेत्र ग्वालियर हेतु जिला स्तरीय पर्यवेक्षक चिन्हिंत किये गये है, जो कि अभियान क दौरान संबंधित विकासखण्ड का पर्यवेक्षण करेंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा अभियान के सफल संचालन में तकनीकी सहयोग एवं सतत् माॅनीटरिंग भी की जा रही है। 
डाॅ.आर.के.गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला ग्वालियर द्वारा सभी पालको से अपील की गई है, कि बूथ दिवस 19 जनवरी 2020 पोलियो रविवार को जन्म से 05 वर्ष तक के बच्चो को निकटतम पोलियो बूथ पर प्रातः 08ः00 बजे से सांयकाल 05ः00 बजे तक ‘‘दो बूंद’’ पोलियो वैक्सीन की खुराक अवष्य पिलवायें एवं उक्त राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। 
श्री आई.पी.निवारिया, मीडिया अधिकारी, जिला ग्वालियर द्वारा अवगत कराया गया कि पल्स पोलियो अभियान के मात्र एक चरण 19-21 जनवरी 2020 को शत्-प्रतिषत लक्ष्य हासिल करने हेतु दिनांक 18.01.2020 को प्रातः 11ः00 बजे से कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से फूलबाग चैराहे तक जागरूगता रैली का आयोजन किया जावेगा। 


‘‘दो बूंद हर बार’’
’’पोलियो पर जीत रहे बरकरार’’
‘‘दो बूंद जिंदगी की’’