गणतंत्र दिवस के मौके पर I.P. निवारिया को किया गया सम्मानि
ग्वालियर 27 जनवरी 20। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 108 के नोडल अधिकारी श्री आईपी निवारिया जी को ग्वालियर कलेक्टर महोदय द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिले में जब से आई पी निवारिया को 108 का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया उस समय से जिले की 108 सेवा सुचारू रूप से संचालित होने लगी। यह निवारिया जी की मेहनत का ही नतीजा है कि आज 108 एंबुलेंस किसी भी मरीज को प्राइवेट नर्सिंग होम में नहीं ले जाते हैं। क्योंकि 108 का मरीज नियम अनुसार शासकीय अस्पताल में ही भर्ती होना चाहिए। इसके अलावा निवारिया को विभाग की कोई भी शाखा का प्रभार दिया गया हो उसे पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से निभाया जाता है। इसी के कारण जिला ग्वालियर कलेक्टर महोदय द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु 26 जनवरी के पावन अवसर पर निवारिया जी को सम्मानित किया गया