श्री मानसिंह कुशवाह को सर्व समाज ने दी जन्मदिन की बधाई

 



 


श्री मानसिंह कुशवाह को सर्व समाज ने दी जन्मदिन की बधा



 *शिव सिंह कुशवाह* 


 ग्वालियर 11 दिसंबर। जिला पंचायत सदस्य भिण्ड एवं सचिव कांग्रेस कमेटी मध्य प्रदेश। श्री मानसिंह कुशवाह को सर्व समाज के युवाओं एवं बुजुर्गों ने बधाई तथा आशीर्वाद दिया। किसी भी राजनेता की लोकप्रियता के बारे में उसके जन्मदिन से भी पता लगाया जा सकता है। क्योंकि जिस प्रकार श्री मानसिंह कुशवाह के निवास पर बधाई देने के लिए सुबह से ही सर्व समाज के लोगों का आना-जाना लगा रहा इससे तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि श्री कुशवाह जिला एवं प्रदेश की जनता के कितने लोकप्रिय नेता हैं। इस बढ़ती लोकप्रियता के बारे में जब हमारे द्वारा श्री कुशवाह से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा। कि मैं सबसे पहले तो उन सभी युवा भाइयों एवं बुजुर्गों को धन्यवाद देना चाहूंगा। जिन्होंने हमारे जन्मदिन के मौके पर हमें बधाई एवं आशीर्वाद दिया। और रही बात लोकप्रियता की तो कोई भी राजनेता हो। वह यदि सच्चे मन से क्षेत्र की जनता के हर सुख दुख में शामिल होगा एवं उनकी समस्याएं सुनेगा तथा शासन प्रशासन से उसका निराकरण करवाएगा तो स्वाभाविक है। कि जनता का प्यार एवं आशीर्वाद हमेशा उसे मिलता रहेगा। यह तो हमारे लिए बहुत बड़ी सौभाग्य की बात है कि क्षेत्र की जनता ने हमें इस लायक समझा।