अवैध संबधों के चलते प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्य
अंचल,। मजदूरी करने के दौरान रेखा का प्रदीप के संग नैन मटक्का कुछ इस तरह बड़ा की प्रेमी प्रदीप के संग रेखा का प्रेम परवान सातवें आसमान पर चड़ गया।
लिहाजा सात फैरों के दौरान खाई कसमों को भूलकर रेखा ने वो कुकर्म कर ड़ाला जिसके कारण पति, पत्नि जैसे पवित्र संबध भी तार तार होते चले गऐ इस प्रेमी जोड़े ने रिश्ते, नाते और दोस्ती जैसे रिश्तों को भी तार तार कर दिया।
कहते हैं अखण्ड सौभाग्य की कामना के लिये सतयुग में एक सावित्री नामक पत्नि ने अपने मृत पति के प्राण वापिस लाने के लिये प्रथ्वी से यमलोक तक का सफर तय कर यमदेव से लड़कर सावित्री अपने पति के प्राण वापिस ले आई थी।
लिहाजा आज भी स्त्रियां आज भी अपने पति की लम्बी आयु के लिये वट वृक्ष की पूजा तथा करवाचौथ का वृत रखतीं हैं।
वहीं दूसरी और हवस की शिकार कलयुग की इस रेखा ने अपनी उम्र से लगभग दस वर्ष छोटे प्रेमी प्रदीप माली के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट के उतार दिया।
दो दिन पहले विदिशा के शमशाबाद रोड़ पर एक अज्ञात शव मिलने से समुचे क्षेत्र मे अफरा तफरी का माहोल निॢमत हो गया था। गौरतलब है की 23 नवम्बर को लटेरी थाना अंतर्गत अगरापठार के जंगल मे एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी।लटेरी थाना प्रभारी काशीराम कुशवाह द्वारा तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की और महज दो दिनो में ही इस जघन्य हत्याकाण्ड़ का खुलासा करने में पुलिस सफल भी हो गई।
——–मृतक की पत्नि के अवैध सम्बध बने हत्या का कारण——-
मृतक भूरा उर्फ हरिचरण की पत्नि रेखा के अवैध संबध प्रदीप माली निवासी जामनेर के साथ हो गए थे। भूरा की पत्नि रेखा प्रदीप के साथ मजदूरी करने जाने लगी इसी दौरान प्रदीप और रेखा के नजदीकीयां बडऩे लगीं थीं। और धीरे धीरे जिसकी भनक रेखा के पति भूरा को लगना शुरू हो चुकी थी। लिहाजा भूरा अपनी पत्नि को मजदूरी पर जाने से रोकने लगा था, जिस कारण दोनो पति और पत्नि मे विवाद होने लगे थे।
——पति से परेशान रेखा ने अपने आशिक के साथ मिलकर बनाई थी हत्या की योजना——-
पति द्वारा काम पर जाने से रोकने पर रेखा और प्रदीप की आशिकी पर पहरेदारी का ग्रहण लगने लगा था। रेखा के विवाह को कई वर्ष होने के बाद भी कोई संतान नही थी। लिहाजा उसकी काम वासना अपने प्रेमी संग दिन व दिन बडऩे लगी थी। रेखा और प्रदीप की आशिकी में रोड़ा उसका पति बन रहा था लिहाजा उसे रास्ते से हटाना रेखा और प्रदीप की मजबूरी बन गई थी।
——-पत्नि, दोस्त और प्रेमी के संग मछली की योजना बनी मौत का कारण——-
पति भूरा की सख्ती से परेशान रेखा ने अपने प्रेमी प्रदीप के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की योजना बना डाली। और इस हत्या काण्ड़ मे प्रदीप का दोस्त रामरेश अहिरवार व छोटू अहिरवार से मिलकर भूरा को लटेरी के जंगल मे चाकू से वार करके मौत के घाट उतार दिया। इस घटनाक्रम के दौरान मृतक को मोटर साईकिल से मछली पकडऩे का वहाना बनाकर जामनेर से लटेरी लाया गया था। फिर लटेरी से पन्द्रह किलो मीटर दूर ले जाकर भूरा को शराब पिलाई गई भूरा को नशा ज्यादा होने पर गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया गया।